ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फर्स्ट बिहार की खबर का असर, एसपी ने घूसखोर मुंशी को किया सस्पेंड

BEGUSARAI: जिले में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है. हमने यह खबर दिखाई थी कि कैसे जिले के साहेबपुर कमाल में तैनात थाने का मुंशी पंकज कुमार एफआईआर की कॉपी देने के नाम पर खुलेआम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: जिले में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है. हमने यह खबर दिखाई थी कि कैसे जिले के साहेबपुर कमाल में तैनात थाने का मुंशी पंकज कुमार एफआईआर की कॉपी देने के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांग रहा है. इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था. अब एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घूसखोर मुंशी को सस्पेंड कर दिया है. फर्स्ट बिहार की खबर का असर जानकारी के बाद जिले के एसपी ने बलिया के इंसपेक्टर राजेश कुमार को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था. इंसपेक्टर की जांच के बाद घूसखोर मुंशी की खबर सही पाई गई और अब एसपी ने मुंशी को सस्पेंड कर दिया है. घूसखोर का वीडियो वायरल हालांकि जब इस मामले में साहेबपुर कमाल के थानेदार से जानकारी मांग गई तो थानेदार साहब का मोबाइल स्विच ऑफ मिला. बता दें घूस मांगते मुंशी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता