ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पटना में लगेगी अरुण जेटली की मूर्ति, सीएम नीतीश ने की घोषणा

PATNA: दिवंगत नेता अरुण जेटली की याद में NDA ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. पटना के SKM हॉल में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: दिवंगत नेता अरुण जेटली की याद में NDA ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. पटना के SKM हॉल में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सीएम नीतीश ने घोषणा करते हुए कहा कि पटना के किसी प्रमुख चौराहे पर अरुण जेटली की मूर्ति लगेगी. इसके साथ ही जेटली जी का जन्मदिन राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा. https://www.facebook.com/firstbiharnews/videos/3514307081928901/ आपको बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को हो गया था. लंबी बीमारी के बाद अरुण जेटली ने एम्स में दम तोड़ा था. अरुण जेटली के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया था. वहीं सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दिल्ली जाकर अरुण जेटली के अंतिम दर्शन किये थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता