ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

मां ने खेत में मजदूरी करने से किया मना तो दबंगों ने बेटे की आंख फोड़ी

SIWAN : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां मां ने खेत में काम करने से मना किया तो दबंगों द्वारा उसके बेटे का आंख फोड़ दिया गया. दरअसल यह मामला 2 जुलाई का है, मगर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां मां ने खेत में काम करने से मना किया तो दबंगों द्वारा उसके बेटे का आंख फोड़ दिया गया. दरअसल यह मामला 2 जुलाई का है, मगर दबंगों के डर से पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में नहीं की. दबंगों द्वारा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. बताया जा रहा है कि सीवान के भगवानपुर थाना इलाके के सुल्तानपुर के मराछि टोला के नीतीश सिंह ने खेत में काम करने गांव के ही मनिया देवी बुलाया था. पर बिमार हो जाने के कारण मनिया देवी काम करने नहीं गई. जिसमें बाद नीतीश सिंह कई लोगों के साथ मनिया के घर पर आ धमका और गाली गलौज करने लगा. इसका विरोध जब मनिया के बेटे चंदन ने किया तो दबंगों ने उसका आंख फोड़ दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार को थाना नहीं जाने की धमकी दे घायल चंदन को इलाज के लिए सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.लागातार मिल रहे धमकी से तंग आकर पीड़ित परिवार ने कोर्ट में परिवारवाद दायर कर सीवान SP से न्याय और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.सीवान SP से मिलने पहुंचे चंदन के भाई लखन ने बताया कि अगर हमें न्याय नहीं मिलता हैं तो हमारा पूरा परिवार SP ऑफिस के सामने आत्मदाह करेगा. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता