ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी से क्यों नाराज हैं शिवानंद तिवारी, मनोज झा से नजदीकियां तो नहीं है वजह

PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी इन दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से खासे नाराज दिख रहे हैं। शिवानंद तिवारी मीडिया के जरिए तेजस्वी के क्रियाकलाप पर सवाल उठा रह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी इन दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से खासे नाराज दिख रहे हैं। शिवानंद तिवारी मीडिया के जरिए तेजस्वी के क्रियाकलाप पर सवाल उठा रहे हैं। शिवानंद तिवारी की नाराजगी किन वजहों से है इस सवाल को लेकर आरजेडी के अंदर चल रही चर्चाओं से समझा जा सकता है। पिछले दिनों पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति और स्थापना दिवस के मौके पर शिवानंद तिवारी ने खुले मंच से तेजस्वी यादव को जमकर नसीहत दी थी। शिवानंद तिवारी ने कहा था कि बड़ा नेता बनने के लिए लाठी भी खानी होती है और जेल भी जाना पड़ता है। अब एक बार फिर से तेजस्वी यादव को लेकर शिवानंद तिवारी ने कहा है कि उनकी गैरमौजूदगी से पार्टी के विधायकों में निराशा है। तेजस्वी जिस राह पर चल रहे हैं उस हालात में पार्टी की चुनावी नैया कैसे पार लगेगी? शिवानंद तिवारी की तरफ से तेजस्वी यादव को दी जा रही बार-बार की नसीहत को लेकर पार्टी के अंदर तरह-तरह की चर्चा है। अंदरखाने चर्चा यह भी है कि पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा से तेजस्वी की नजदीकियों को लेकर शिवानंद तिवारी नाराज हैं। पार्टी में ऐसे नेताओं की कमी नहीं जो कैमरे पर तो खुलकर कुछ नहीं बोलते लेकिन उनका मानना है कि मनोज झा की लाइन पर सियासत करने के कारण तेजस्वी को नुकसान पहुंच रहा है। यह भी सच है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी बिहार से ज्यादा वक्त दिल्ली में गुजार रहे हैं। तेजस्वी की गैरमौजूदगी से पार्टी कि सेहत पर बुरा असर भी पड़ा है और अब तक तेजस्वी को लेकर सहानुभूति रखने वाले नेता मुखर होकर बयानबाजी करने लगे हैं।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता