ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे गुरुजी, पुलिस के आने से पहले हुए फरार

DESK : नीतीश सरकार के शराबबंदी को उनके ही कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे हैं. ताजा मामला सहरसा के नवहट्टा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर भरना का है, जहां एक शिक्षक रंजीत कुमार शराब पीकर ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : नीतीश सरकार के शराबबंदी को उनके ही कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे हैं. ताजा मामला सहरसा के नवहट्टा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर भरना का है, जहां एक शिक्षक रंजीत कुमार शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंच गए. शिक्षक को लड़खड़ाते हुए स्कूल आता देख आसपास के लोग स्कूल परिसर पहुंचे और उनसे जब बात की तो पता चला कि वे शराब के नशे में चूर हैं. इस दौरान शराबी शिक्षक व ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. पर अधिकारी के पहुंचने पहले ही शराबी शिक्षक मौका देख कर स्कूल परिसर से फरार हो गए. शिक्षका का नशे में वीडियो वायरल ग्रामीणों ने शराबी शिक्षक को स्कूल से घर जाने को कहा पर वे झूम-झूम कर बहस करते रहे. जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और पुलिस को सूचना दी. लेकिन पुलिस के आने से पहले ही मौका देख शराबी शिक्षक फरार हो गया. इस बाबत प्रधानाचार्य संजय कुमार का कहना है कि किसी बात को लेकर कुछ स्थानीय लोगों के साथ बकझक हुई है. कोई बड़ा मामला नहीं है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि स्कूल पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था, जिन पर शराब पीने का आरोप था वे शिक्षक स्कूल में नहीं थे. किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं देने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस बाबत डीइओ ने बताया कि आरोप एवं आरोपित शिक्षक की जांच करायी जायेगी, जिसके कार्रवाई की जायेगी.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता