ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

बिहार में सीएम पद के लिए है ‘नो वेकैंसी’,आरजेडी के भाई वीरेंद्र ने कहा- तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन में सीएम पद के उम्मीदवार

PATNA: बिहार में एक कहावत है कि ‘चावल का पता नहीं लेकिन थालियों में सबकी हिस्सेदारी बराबर’. कुछ यही हाल अभी महागठबंधन में सीएम पद को लेकर है. ना गठबंधन का पता है, ना सीटों की हिस्सेदा

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: बिहार में एक कहावत है कि ‘चावल का पता नहीं लेकिन थालियों में सबकी हिस्सेदारी बराबर’. कुछ यही हाल अभी महागठबंधन में सीएम पद को लेकर है. ना गठबंधन का पता है, ना सीटों की हिस्सेदारी तय है लेकिन गठबंधन के सभी दल अपने अपने नेताओं का सीएम जरुर बना रहे हैं. अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे जन अधिकार पार्टी नेता पप्पू यादव इन दिनों बिना बात के भी रोजाना मीडिया के सामने रुबरु हो रहे हैं. कभी राज्य सरकार पर किसी मुद्दे को लेकर हमला तो कभी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से जीतन राम मांझी को सीएम का उम्मीदवार बताकर. हां ये बात अलग है कि गठबंधन के कोई नेता पप्पू यादव और मांझी की बात से सहमत नहीं हैं. अभी पिछले दिनों की ही बात है जब आधी रात पप्पू यादव का मांझी के प्रति राजनीतिक प्रेम इतना जागा कि वो चल पड़े उनसे मिलने. अब न जाने उन दोनों नेताओं के बीच क्या राजनीतिक खिचड़ी पकी कि, अगले ही दिन पप्पू यादव ने उन्हें सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट कर दिया और उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन देने की बात कही. अब पप्पू यादव की इस बात पर गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद ने सीएम पद के लिए नो वेकैंसी का बोर्ड लगा दिया. आरजेडी नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीएम पद के लिए महागठबंधन में तो बस एक ही उम्मीदवार है और वो हैं तेजस्वी यादव. भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी को छोड़कर कोई भी महागठबंधन में दूसरा सीएम पद का उम्मीदवार नहीं है. उधर कांग्रेस की इस मामले में अलग राय है. पार्टी नेता कह रहे हैं कि वो तेजस्वी को महागठबंधन का नेता नहीं मानते और इसका फैसला चुनाव के बाद ही होगा. इस मामले में पार्टी के कई नेता अपनी राय दे चुके हैं. अब ऐसे में कौन सीएम बनेगा, महागठबंध की जीत होगी या नहीं, ये सभी सवाल भविष्य के भंवर में हैं लेकिन इस बीच महागठबंधन के नेता अपनी-अपनी पार्टी नेताओं को सीएम जरुर बना रहे हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता