ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन, मशीन में खाली बोतल डालने पर मिलेगा 5 रुपये का रिचार्ज कूपन

PATNA: पटना के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. दानापुर मंडल के पटना जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पटना के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज से सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. दानापुर मंडल के पटना जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर यात्रियों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा. इसके साथ ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर स्थित स्टॉलों पर भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा. स्टॉल्स से अगर प्लास्टिक बैग या अन्य सामान पकड़ा गया तो 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर आदेश की लगातार तीन बार लगातार अवहेलना की जाती है तो स्टॉल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए प्रशासन ने जागरुकता अभियान भी चलाया है. हाजीपुर महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी, डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर समेत अन्य रेलवे पदाधिकारियों ने पटना जंक्शन रेल परिसर का निरीक्षण किया और लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया. वहीं पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 पर एक मशीन लगाई गई है, जिसमें प्लास्टिक की एक खाली बोतल डालने पर 5 रुपये का रिचार्ज कूपन मिलेगा.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता