ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

श्रीनगर जाने की तैयारी में राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन का बयान- ‘विपक्षी नेता न आएं कश्मीर’

DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद घाटी के हालात का जायजा लेने राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ आज श्रीनगर जाने की तैयारी में हैं. इसी बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राहुल गा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद घाटी के हालात का जायजा लेने राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ आज श्रीनगर जाने की तैयारी में हैं. इसी बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राहुल गांधी से दौरा टालने की अपील की है. जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विपक्षी नेताओं से अपील करते हुए कहा है, 'राजनीतिक नेताओं से अपील है कि वे श्रीनगर के दौरे पर न आएं क्योंकि इससे अन्य लोगों को असुविधा होगी, इसके अलावा वे ऐसा करके कई जगहों पर लागू निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन करेंगे.’ आपको बता दें कि राहुल गांधी के अलावा डीएमके, आरजेडी और लेफ्ट के कई नेता आज श्रीनगर जाने की तैयारी में हैं. विपक्षी दल के नेताओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, सीपीआई के डी राजा, सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी, डीएम रे टी शिवा, एनसीपी के माजिद मेमन, आरजेडी के मनोज झा शामिल हैं. इस दौरान राहुल समेत सभी नेता जम्मू-कश्मीर में हालात का जायजा लेंगे और स्थानीय नेताओं के अलावा लोगों से भी मुलाकात करेंगे. जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद से ही विपक्ष घाटी के हालात को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है.  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता