ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तेजस्वी यादव के सवाल पर गुस्सा गईं राबड़ी देवी, कहा- वो आपके घर में हैं

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लापता तेजस्वी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. तेजस्वी कहां हैं और कब पटना लौटेंगे इसको लेकर कोई ठोस जवाब अबतक पार्टी की तरफ से नहीं मिल पाया है. आरजेडी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लापता तेजस्वी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. तेजस्वी कहां हैं और कब पटना लौटेंगे इसको लेकर कोई ठोस जवाब अबतक पार्टी की तरफ से नहीं मिल पाया है. आरजेडी का कोई नेता तेजस्वी को बीमार बताता है तो कोई नेता कहता है कि वो विश्व कप का मैच इंज्वाय कर रहे होंगे. गुस्सा गईं राबड़ी देवी लेकिन आज विधानमंडल के मानसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचीं राबड़ी देवी से जब तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया गया तो राबड़ी देवी गुस्सा हो गईं. राबड़ी देवी से जब यह पूछा गया कि तेजस्वी कहां हैं तो राबड़ी देवी ने गुस्से में कहा कि तेजस्वी आपके घर में हैं. आरजेडी को यह उम्मीद थी कि तेजस्वी यादव विधान मंडल का सत्र शुरू होने से पहले पटना आ जाएंगे. लेकिन तेजस्वी को लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है कि वो कब पटना आ रहे हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता