ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी वाले डीएम अब बनें मजदूर, कंधे पर बोरी ढोकर रोका बांध का रिसाव

MOTIHARI : सूबे के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच मोतिहारी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. मोतिहारी डीएम रमण कुमार इसबार खुद अपने

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : सूबे के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच मोतिहारी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. मोतिहारी डीएम रमण कुमार इसबार खुद अपने कंधे पर बालू की बोरी को ढोते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल जिलाधिकारी पताही प्रखंड के खोरीपाकर में तटबंध का निरक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि बांध से पानी का रिसाव हो रहा है. इससे पहले IAS रमण कुमार खुद स्कूल के शौचालय की सफाई और बिना नहाए स्कूल आए बच्चों को नहलाते हुए नजर आ चुके हैं. भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं. कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मोतिहारी डीएम ने सिंचाई विभाग को बागमती के तटबंध को बचाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने पकड़ीदयाल एसडीओ श्री मेधावी और पताही अंचलाधिकारी रोहित कुमार को भी कई आवश्यक निर्देश दिया है. पताही प्रखंड के देवापुर, लहसनिया, खोरीपाकर, महमतपुर, सपही और झिटकाही में बांध में रिसाव हो रहा है. इससे पहले पिछले साल एक स्कूल में निरिक्षण करने पहुंचे IAS रमण कुमार ने खुद स्कूल के शौचालय और क्लासरूम की सफाई की थी. निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूल कैंपस में जहां-जहां गंदगी दिखी उसे खुद साफ़ कर दिया था. इतना ही नहीं जो भी छात्र बिना नहाये स्कूल आये थे उन्हें डीएम ने खुद एक अभिभावक के तरह नहलाया था. डीएम रमण कुमार कभी सफाई कर्मी तो कभी शिक्षक तो कभी अभिभावक की भूमिका में नजर आ चुके हैं. डीएम के इसी अंदाज को लेकर पुरे जिले में उनकी खूब तारीफ होती है. मोतिहारी से हिमांशु की रपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता