ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

विवेका पहलवान के गुर्गे गिरफ्त में लेकिन पुलिस अब भी AK-47 लहराने वाले वीडियो को FSL नहीं भेज पायी

PATNA : पटना पुलिस के काम करने का अंदाज है ऐसा है कि देखकर दुनिया की सबसे स्मार्ट कहीं जाने वाली स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस भी हैरत में आ जाए। अनंत सिंह और विवेका पहलवान से जुड़े एके-47

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पटना पुलिस के काम करने का अंदाज है ऐसा है कि देखकर दुनिया की सबसे स्मार्ट कहीं जाने वाली स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस भी हैरत में आ जाए। अनंत सिंह और विवेका पहलवान से जुड़े एके-47 के मामलों में पुलिस के काम करने का तौर तरीका इतना अजीबोगरीब है कि कोई भी इसे देखकर कंफ्यूज हो जाए। https://youtu.be/46bVjZ1OTZk बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एके-47 बरामदगी मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। अनंत सिंह और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई एक वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर शुरू हुई थी। पुलिस की जांच में तार जुड़ते गए और मामला एके-47 तक पहुंच गया और अब इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दिया। वायरल ऑडियो क्लिप की जांच के लिए पुलिस ने अनंत सिंह को एफएसएल लैब बुलाकर उनका ऑडियो सैंपल भी लिया। इस मामले में FSL की रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं दूसरी तरफ विवेका पहलवान के गुर्गों चंदन और विक्की के एके-47 लहराने वाले वायरल वीडियो को जांच के लिए पुलिस ने अब तक एफएसएल नहीं भेजा है। विवेका के गुर्गे विक्की और चंदन गिरफ्तार है लेकिन पुलिस अब तक वायरल वीडियो को लेकर एफएसएल नहीं गई है। हालांकि पटना रेंज के आईजी संजय सिंह ने कहा है कि पुलिस जल्द ही एके-47 लगाने वाले वायरल वीडियो को जांच के लिए एफएसएल भेजेगी लेकिन खाकी का यही अंदाज आपके अंदर कई सवाल खड़े कर सकता है।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता