ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पुलिस के सामने टूटे बाहुबली! क्या वाकई पुलिस ने अनंत सिंह से जबरन सादे कागज पर लिया सिग्नेचर?

PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है। चर्चा यह है कि अनंत सिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। अब पुलिस म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है। चर्चा यह है कि अनंत सिंह से पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। अब पुलिस मोकामा विधायक के खिलाफ केस में इस बात का खुलासा करेगी कि अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे किन-किन आरोपों पर कबूलनामा किया है। सोमवार को बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश किए जाने के बाद उनके वकीलों ने यह आवेदन दिया है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान अनंत सिंह का हस्ताक्षर सादे कागज पर लिया है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह ने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अनंत सिंह के वकीलों की तरफ से सादे कागज पर हस्ताक्षर लिए जाने के दावों के बीच अब बड़ा सवाल यह है की क्या पुलिस के सामने अनंत सिंह टूट गए या फिर पुलिस ने वाकई सादे कागज पर विधायक का सिग्नेचर इसलिए करा लिया ताकि वह आगे की कहानी गढ़ पाए।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता