ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पीएम मोदी का मिशन झारखंड आज से, सात तोहफों से रघुवर सरकार की वापसी का संकल्प

RANCHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची पहुंचने वाले हैं। झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज से मिशन झारखंड का आगाज करेंगे।

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची पहुंचने वाले हैं। झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज से मिशन झारखंड का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को आज एक साथ सात तोहफे देंगे। https://youtu.be/yYfjU8693os पीएम मोदी आज झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे, साथ ही साथ नए सचिवालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम मोदी साहेबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। इस बंदरगाह का निर्माण विश्व बैंक की मदद से कराया गया है और इसका पहला चरण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी दुकानदार पेंशन योजना, वन धन योजना, एकलव्य आदर्श विद्यालय योजना और किसान मानधन योजना की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को 11:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद नए विधानसभा परिसर जाएंगे। 12:10 पर पीएम मोदी प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे और 1:40 पर वापस रांची एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता