ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का PM मोदी का ऐलान, कॉप-14 सम्मेलन में कहा- ‘धरती मां जैसी’

NOIDA: ग्रेटर नोएडा में आयोजित कॉप-14 यानी 'कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज' सम्मेलन में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आने वाले 10 सालों में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NOIDA: ग्रेटर नोएडा में आयोजित कॉप-14 यानी 'कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज' सम्मेलन में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आने वाले 10 सालों में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने का ऐलान किया है. एक्सपो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लाइमेट चेंज, जैव विविधता और बढ़ते रेगिस्तान पर चिंता जताई. इस दौरान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत आने वाले समय में बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है. भारत 21 मिलियन हेक्टेयर्स से लेकर 26 मिलियन हेक्टयर्स बंजर भूमि को 2030 तक उपजाऊ करेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत के संस्कारों में धरती पवित्र है, हर सुबह जमीन पर पैर रखने से पहले हम धरती से माफी मांगते हैं.' पीएम ने कहा कि, 'आज दुनिया में लोगों को क्लाइमेट चेंज के मसले पर नकारात्मक सोच का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से समुद्रों का जल स्तर बढ़ रहा है, बारिश, बाढ़ और तूफान हर जगह इसका असर देखने को मिल रहा है.' वहीं प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'दुनिया को भी जल्द ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगानी होगी. वहीं सरकार के स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज भारत में शौचालयों की संख्या 38 से 99 फीसदी तक पहुंच गई है.' आपको बता दें कि इस सम्मेलन में करीब 80 देशों के मंत्री, वैज्ञानिक और स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हो रहे हैं.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता