ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले का आगाज आज, पिंडदानियों के लिए सज-धज कर तैयार है विष्णुनगरी

GAYA: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2019 का आगाज आज गया में होगा. मोक्षधाम विष्णुनगरी पिंडदानियों के लिए सज-धज कर तैयार है. पिंडदान करने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग गयाधाम आ चुके

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GAYA: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2019 का आगाज आज गया में होगा. मोक्षधाम विष्णुनगरी पिंडदानियों के लिए सज-धज कर तैयार है. पिंडदान करने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग गयाधाम आ चुके हैं. आज शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेले का उद्घाटन विष्णुपद मंदिर परिसर में बने भव्य पंडाल में होगा. मेले का उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी करेंगे. उद्घाटन समारोह में सूबे के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आज से लेकर 17 दिनों तक गया में पिंडदान होगा. तीर्थयात्री पुनपुन या गया के गोदावरी सरोवर से श्राद्धकर्म शुरू करेंगे. जो तीर्थयात्री पुनपुन घाट नहीं जा पाएंगे वह गया के गोदावरी तालाब से पिंडदान कर 21 कुलों का उद्धार करेंगे. गया पंचकोस की विभिन्न वेदियों पर पिंडदान करते हुए आश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा यानी 29 सितंबर को कर्मकांड का समापन करेंगे. पिंडदान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. 1075 लाठी बल, 3 सश्स्त्र बल की टीम, 2 महिला पुलिस टीम के साथ 400 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता