ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रातों-रात सबसे दुर्दांत अपराधी हो गये अनंत सिंह, SSP खुद कर रही SIT को लीड, पुलिस HQ हर पल की कर रहा मॉनिटरिंग, देखिये वीडियो

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह रातो रात बिहार के सबसे दुर्दांत अपराधी बन गये हैं. नयी खबर ये है कि अनंत सिंह को पकड़ने के लिए बनी SIT का नेतृत्व पटना की SSP गरिमा मलिक खुद

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह रातो रात बिहार के सबसे दुर्दांत अपराधी बन गये हैं. नयी खबर ये है कि अनंत सिंह को पकड़ने के लिए बनी SIT का नेतृत्व पटना की SSP गरिमा मलिक खुद करेंगी. देश भर के एयरपोर्ट पर अनंत सिंह की निगरानी के लिए लुक आउट नोटिस जारी हो रहा है. पटना पुलिस के सबसे कारगर माने जाने वाले अधिकारियों को अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में लगा दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ले लगातार हो रही मॉनिटरिंग अनंत सिंह के खिलाफ अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय कर रहा है. हर कार्रवाई की रिपोर्ट ली जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने पटना की SSP गरिमा मलिक को अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए SIT बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद पटना पुलिस के सबसे कारगर माने जाने वाले अधिकारियों को शामिल कर SIT बना दिया गया है. https://youtu.be/ybRM5xUhdGA देश भऱ के एयरपोर्ट पर निगरानी पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का पत्र पटना पुलिस भेज चुकी है. यानि देश भर के एयरपोर्ट पर ये निगरानी रखी जायेगी कि अनंत सिंह हवाई जहाज से कहीं निकल न जायें. भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित थानों को भी सतर्क किया गया है ताकि वे नेपाल नहीं जा सकें. अनंत की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी सारी पटना पुलिस आज दिन भर अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करती रही. खुसरूपुर में अनंत सिंह के बहनोई के घऱ छापेमारी हुई. बिहार और झारखंड के कई और जगहों पर छापेमारी की खबर है. बिहार पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क साध रखा है ताकि अनंत सिंह पड़ोसी राज्य में पनाह नहीं ले सकें. पहले ही दर्ज हो चुका है UAPA एक्ट में केस बिहार पुलिस पहले ही अनंत सिंह के खिलाफ UAPA एक्ट में केस कर चुकी है. ये वो कानून है जिसे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए बनाया गया है. बिहार पुलिस पहले ही अनंत सिंह को आतंकवादी करार दे चुकी है. उसके बाद की कार्रवाई भी उसी तरीके से हो रही है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता