ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, 'बम-बम-भोले' से माहौल हुआ भक्तिमय

DESK: आज सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी है. जिसे लेकर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बिहार से सभी जिलों में अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा भो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: आज सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी है. जिसे लेकर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बिहार से सभी जिलों में अंतिम सोमवारी के मौके पर बाबा भोले के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है. शिवालयों समेत विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है. बम बम भोले और हर हर महादेव के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. मंदिरों में भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. आज के दिन भगवान महाकाल की पूजा करने से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है. सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर पटना के शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. आखिरी सोमवारी को लेकर राजधानी के अधिकांश शिव मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी है. बोरिंग रोड चौराहा स्थित मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर कंकड़बाग, पंच शिवमंदिर कंकड़बाग, विजय नगर मंदिर, बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, श्री सिद्धेश्वरी काली मंदिर बांस घाट, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के कई मंदिरों को एलईडी बल्बों एवं झालर से सजाया गया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता