ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बेली रोड का नहीं बदला नाम, अब नया नाम देने की तैयारी

PATNA : राजधानी पटना की लाइफ लाइन बेली रोड का नाम बदले जाने की हर कोशिश में सरकार विफल रही है। ब्रिटिश पीरियड से पटना की मुख्य सड़क का नाम बेली रोड है लेकिन सरकार ने इसका नाम बदलकर जव

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राजधानी पटना की लाइफ लाइन बेली रोड का नाम बदले जाने की हर कोशिश में सरकार विफल रही है। ब्रिटिश पीरियड से पटना की मुख्य सड़क का नाम बेली रोड है लेकिन सरकार ने इसका नाम बदलकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग कर दिया था। नाम बदले जाने के बावजूद आज भी लोग जवाहर लाल नेहरू मार्ग को बेली रोड के नाम से ही बुलाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर खासे परेशान हैं। इस परेशानी का हल निकालने के लिए सरकार अब एक बार फिर से जवाहर लाल नेहरू मार्ग का नाम बदलने की तैयारी में है। सरकार का यह मानना है कि जवाहर लाल नेहरू मार्ग काफी बड़ा नाम है लिहाजा या बोलचाल में लोगों की जुबान पर नहीं चढ़ सका। अब सरकार इसे छोटा करते हुए नेहरू पथ बताए जाने के पक्ष में है। बेली रोड को जवाहर लाल नेहरू मार्ग से नेहरू पथ बनाए जाने से जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट में लाया जा सकता है।
रिपोर्टिंग
5

रिपोर्टर

5

FirstBihar संवाददाता