ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

फरार विधायक अनंत सिंह जल्द करेंगे सरेंडर, कहा-भागा नहीं, आया हूं दोस्त को देखने

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वो अगले तीन-चार दिनों में वो सरेंडर कर देंगे. उन्होंने कहा कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने दोस्त से मिलने आए हैं. अनंत सिंह ने ये सारी बातें ए

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वो अगले तीन-चार दिनों में वो सरेंडर कर देंगे. उन्होंने कहा कि वो भागे नहीं हैं बल्कि अपने दोस्त से मिलने आए हैं. अनंत सिंह ने ये सारी बातें एक वीडियो शेयर कर कही हैं. हालांकि जिस जगह से अनंत सिंह ने अपना वीडियो शेयर किया है उस जगह से गाड़ियों के हॉर्न और गाड़ियों के चलने की तेज आवाज आ रही है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अनंत सिंह ने यह वीडियो किसी हाइवे के पास शूट कर भेजा है. उन्होंने कहा कि वो अगले तीन चार दिनों में लौटेंगे, और लौटने के बाद सबसे पहले वो अपने फ्लैट पर जाएंगे और फिर मीडिया से बातचीत कर वो सरेंडर कर देंगे. फरार अनंत सिंह ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रशासन ने उनके घर पर खुद से हथियार रखकर उन्हें बेवजह फंसा दिया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बड़ी राजनीतिक साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सीएम से समय मांगा था लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वो बेगुनाह हैं और कहा कि उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है. पटना स्थित आवास से मोस्ट वांटेड अपराधी छोटू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि छोटू सिंह उनके कुटुंब हैं. उन्होंने कहा कि छोटू सिंह उनके रिश्तेदार हैं लेकिन पुलिस उन्हें अपराधी बता रही है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता