ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना के कई क्राइम जोन इलाके में ही ध्वस्त हैं CCTV, तीसरी आंख से अपराधियों की कैसे होगी निगहबानी

PATNA : पटना पुलिस का दावा है कि वो अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. पुलिस लगातार यह भी दम भरती है कि अपराधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पटना पुलिस का दावा है कि वो अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. पुलिस लगातार यह भी दम भरती है कि अपराधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पटना के ऐसे कई क्राइम जोन हैं जहां सीसीटीवी खराब पड़ा है. वारदात वाले इलाकों में ही CCTV खराब बेऊर मोड़ जगदेव पथ, अनिसाबाद, बोरिंग रोड चौराहा, जगदेव पथ, आरपीएस मोड, ये वो इलाके हैं जहां से अक्सर वारदात की खबरें आती रहती रहती हैं. लेकिन आपको जान कर ताज्जुब होगा कि यहां लगे सीसीटीवी काम नहीं करते हैं. ये कई दिनों से खराब पड़े हैं. इसके साथ ही आशियाना मोड़, चितकोहरा सर्किल, पटेल गोलंबर, मोहनी मोड़ बाल्मीकि चौक, एयरपोर्ट नर्थ गेट पर लगा सीसीटीवी भी काम नहीं करता है. आपको बता दें कि बदलते दौर में सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने कई कांडों का खुलासा किया है. वारदात के बाद पुलिस अक्सर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करती है. लेकिन जब शहर के क्राइम जोन माने जाने वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा ही खराब हो तो शहर में अपराधियों पर पुलिस कैसे नजर रख पाएगी.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता