ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अभी-अभी : पटना में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से निकल कर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राजधानी में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से निकल कर सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात पटना के दीघा थाना इलाके के मिथिला कॉलोनी की है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने गोली मर दी है. शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान महावीर पंडित के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है. देर रात काम कर के ही वह वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही बाइक से आये अपराधियों ने उसे घेर कर गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जख्मी व्यक्ति को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता