ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

पटना में छेड़खानी से तंग आकर लड़की ने छोड़ी पढ़ाई, मनचले ने बाहर निकलने पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

PATNA : एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है. समाज के लिए यह कितनी शर्मिंदगी की बात है कि सुशासन के स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है. समाज के लिए यह कितनी शर्मिंदगी की बात है कि सुशासन के सारे दावे यहां दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. घटना पटना जिले की है. जहां मनचले ने लड़की को घर से बाहर निकलने पर एसिड अटैक की धमकी दी है. पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह पुलिस से कई बार गुहार लगा चुकी है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है. घटना पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां छितनावा गांव में मनचले की धमकी से डरी एक छात्रा कॉलेज जाना छोड़ दी है. पीड़िता का कहना है कि कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में कुछ मनचले उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं. छात्रा ने बताया कि इसका विरोध करने पर मनचलों ने एसिड फेंक कर बर्बाद कर देने की धमकी दी है. पीड़ित छात्रा ने मनेर थाने में आधा दर्जन लोगों को नामजद कर मनेर थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लेकिन मनेर पुलिस ने अब तक अपराधी के खिलाफ कोई नहीं की है. पीड़िता ने पटना एसएसपी के पास भी अपना आवेदन दिया है. फिलहाल छात्रा कॉलेज जाना छोड़ दी है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से दानापुर के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही थी. इसी बीच गांव के पुल के पास ही मनचलों ने उसका रास्ता रोक दिया. उसके बाद मनचले अश्लील हरकत करने लगे. घटना के बाद से परिजन काफी डरे हुए हैं. बता दें कि इसी गांव में 5 साल पहले छेड़खानी के बाद दो लड़कियों के ऊपर मनचलों ने एसिड फेंक दिया था. जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता