ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

किंग महेंद्र के बेटों के साथ खड़े हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव, घर और व्यवसाय से बाहर करने का लगाया आरोप

PATNA: जेडीयू सांसद किंग महेंद्र को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा किया है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किंग महेंद्र पर अपने बड़े बेटे राजीव शर्मा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: जेडीयू सांसद किंग महेंद्र को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा किया है. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किंग महेंद्र पर अपने बड़े बेटे राजीव शर्मा को घर से बेघर करने का आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि किंग महेंद्र ऐसा एक महिला के चलते कर रहे हैं. पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो महिला किंग महेंद्र की संपत्ति को हड़पना चाहती है. पप्पू यादव ने कहा कि राजीव शर्मा किंग महेंद्र के सबसे बड़े बेटे हैं और वो एक समय एरिस्टो फार्मा के साथ एक और कंपनी के बड़े स्टेक होल्डर हुआ करते थे. लेकिन किंग महेंद्र ने पिछले दिनों राजीव को सभी कंपनियों से बाहर कर दिया. पूर्व सांसद ने किंग महेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को कैद कर रखा है और अपने बेटों को कंपनी से बाहर कर दिया है. साथ ही वो बेटों को भी अपने मां से मिलने नहीं दे रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही किंग महेंद्र के घर के बाहर प्रदर्शन करेगी और उनकी कैद की हुई पत्नी की सलामती की मांग करेगी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता