ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

आतंकवाद पर पाकिस्तान एक्सपोज, पाक के गृह मंत्री ने जैश और लश्कर की मौजूदगी कबूली, कहा-कश्मीर मसले पर पाकिस्तान नाकाम

ISLAMABAD: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा सामने आया है. पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूला है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगार है. एजाज ने कबूल किया है

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ISLAMABAD: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा सामने आया है. पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह ने कबूला है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगार है. एजाज ने कबूल किया है कि पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री फल-फूल रही है. पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कबूला है कि पाकिस्तान ने हाफिज सईद को खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि 'हमने हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है. हाफिज सईद को लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा किया गया था, लेकिन अब उसे काबू में करने की जरूरत है.' इसके साथ ही एजाज ने कहा कि वो हाफिज सईद को मुख्यधारा में लाएंगे. वहीं कश्मीर के मसले पर पाक गृह मंत्री ने पाक के पीएम इमरान खान को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 'कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान नाकाम हो गया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग हमपर भरोसा नहीं करते हैं, लोग भारत पर भरोसा कर रहे हैं.' एजाज ने कहा कि 'कश्मीर मसले पर पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने में नाकाम हुआ है.' एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि 'आज हमारे देश की बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं, ये एक दिन का काम नहीं है. देश पर राज करने वालों ने छवि को बिगाड़ कर रख दिया है, अभी तक जिसने भी देश की सत्ता चलाई है वही पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने का आरोपी है.'
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता