ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सीवान : शराब पिलाकर एक शख्स को मारी गोली, एक युवक गिरफ्तार

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला है सीवान जिले का जहां अपराधियों ने एक शख्स को शराब पिलाकर उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला है सीवान जिले का जहां अपराधियों ने एक शख्स को शराब पिलाकर उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है. पूरी घटना जिले के दुरौंदा थाना इलाके की है. जहां आपसी विवाद में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली उसके पैर में लगी है. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृत्युंजय तिवारी को शम्भूनाथ राय ने पहले शराब पिलाई फिर उसे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी. इस वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शराब पीने के मामले को लेकर घायल मृत्युंजय तिवारी को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस कस्टडी में ही उसकी इलाज कराई जा रही है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता