ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सूखे से निपटने के लिए एक्शन में नीतीश सरकार, बाणसागर से पानी के लिए मध्यप्रदेश को देगी 34 करोड़ की राशि

PATNA : बिहार में सूखे से निपटने के लिए नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने फैसला किया है कि वह मध्यप्रदेश के बाणसागर से बिहार को मिलने वाले पानी के लिए 34 करोड़ से ज्यादा की राशि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में सूखे से निपटने के लिए नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने फैसला किया है कि वह मध्यप्रदेश के बाणसागर से बिहार को मिलने वाले पानी के लिए 34 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करेगी। बिहार सरकार मध्य प्रदेश को बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए इस राशि का भुगतान करेगी। सरकार की इस पहल से पटना जिला के अलावे रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया और अरवल में सूखे की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। इंद्रपुरी बराज से इन जिलों में पानी पहुंचने से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज इस फैसले पर मुहर लग गई। इसके अलावा कैबिनेट ने पटना के मनेर में पाइप जलापूर्ति योजना के लिए 75 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की। सरकार ने फैसला किया है कि पथ निर्माण के साथ प्रमंडल में अमीन की बहाली होगी निगरानी विभाग में एक लोक अभियोजक का पद सृजित किया गया है जबकि पटना उच्च न्यायालय में स्टाफ ड्राइवर के पद का सृजन हुआ है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता