ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अनंत के ओरापों पर जेडीयू मंत्री नीरज कुमार का पलटवार, कहा- ‘ट्रैजडी ऑफ सोसाइटी’ को कोई फंसा सकता है क्या?

NALANDA: छोटे सरकार यानि विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं. जानकारी की मानें तो एफएसएल की तरफ से कराए गए उनकी आवाज की जांच मैच कर गयी है. इससे आने वाले दिनों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: छोटे सरकार यानि विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं. जानकारी की मानें तो एफएसएल की तरफ से कराए गए उनकी आवाज की जांच मैच कर गयी है. इससे आने वाले दिनों में उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं. लेकिन अनंत सिंह अपने उपर लगे आरोंपो को जेडीयू मंत्री नीरज कुमार की साजिश बता रहे हैं. अनंत सिंह के आरोपों के बाद जेडीयू मंत्री नीरज कुमार ने छोटे सरकार के आरोपों पर जबर्दस्त पलटवार किया है. नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश सरकार पर अनंत सिंह का फंसाने का आरोप बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इस बार वो जांच एजेंसियों की नजर में पकड़े गए हैं. नीरज कुमार ने कहा कि अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ ढेरों मामले दर्ज हैं ऐसे में उनकी फंसाने वाली बात गलत है. बाहुबली कांग्रेसी नेता आनंद सिंह द्वारा नीतीश कुमार और ललन सिंह के इशारे पर अपराधिक मामलों में फंसाए जाने जाने पर बिहार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि किसी को कोई क्यों फंसाएगा? जिसको माननीय उच्च न्यायालय ने ‘ट्रेजडी ऑफ सोसाइटी’ अर्थात समाज का संकट बताया उसको कोई फंसाने वाला है क्या?. नीरज कुमार ने कहा कि साल अनंत सिंह साल 2005 से 2015 तक तीन बार जेल गए. ऐसे में उस समय क्या हालत थी? नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में जो भी गलत काम करेगा उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा और इससे कोई बच नहीं सकता है. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता