ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कलेक्ट्रेट में शिक्षक ने किया सुसाइड, मरने से पहले बताया बेटा और बहू करते हैं प्रताड़ित, पत्नी की देखभाल डीएम के हवाले

MUZAFFARPUR : जिले में बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक निजी स्कूल के शिक्षक ने आईजी कार्यालय के पास सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया. मृतक शिक्षक की पहचान सकरा के रामीरामपुर के वीरेंद्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : जिले में बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक निजी स्कूल के शिक्षक ने आईजी कार्यालय के पास सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया. मृतक शिक्षक की पहचान सकरा के रामीरामपुर के वीरेंद्र कुमार के रुप में हुई है. मरने से पहले शिक्षक ने डीएम के नाम आवेदन लिखा है. जिसमें उसने बेटे- बहू की प्रताड़ना की बात लिखी है. इसके बाद आवेदन में उन्होंने लिखा है कि अगर मेरी मौत हो जाती है तो मेरी पत्नी की देखभाल की जिम्मेदारी आपकी होगी. आवेदन लिखने के बाद शिक्षक ने सल्फास की गोली खा ली. जब सल्फास ने असर दिखाना शुरू किया तो बैचेनी में उन्होंने कहा कि '7 साल से बड़ा बेटा मधुसूदन हमको मारता है, प्रताड़ित करता है और घर से बाहर निकाल दिया है. बेटे का ससुर भी मारता है. बिना मतलब का घर में विवाद खड़ा किया जाता है. इसकी शिकायत मैंने कई अधिकारियों से की पर अभी तक मुझे इंसाफ नहीं मिला. जिसके बाद मैनें आत्महत्या करने का फैसला लिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बेहोश पड़े शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता