ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दारोगा बहाली में नालंदा के नंबर वन बनने पर विधानपरिषद में तीखी नोकझोंक, मंत्री नीरज कुमार ने प्रेमचंद्र मिश्रा से की माफी की मांग

PATNA: बिहार विधानपरिषद में मंगलवार को दारोगा बहाली का मामला जोरशोर से उठा. कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा और सूबे के जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार के बीच इस मसले पर जमकर बहस हुई. बहस के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार विधानपरिषद में मंगलवार को दारोगा बहाली का मामला जोरशोर से उठा. कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा और सूबे के जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार के बीच इस मसले पर जमकर बहस हुई. बहस के दौरान मंत्री नीरज कुमार ने प्रेमचंत्र मिश्रा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सदस्य इस मामले में आरोप लगाते हैं तो इससे पहले उन्हें प्रमाण देना चाहिए. नीरज कुमार ने चुनौती देते हुए कहा कि सदस्य प्रमाण दें कि बहाली कहां हुई है. विधानपरिषद में तीखी नोक झोंक अगर उनके पास इस बात के सबूत नहीं हैं तो उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए. अभ्यर्थियों का पक्ष लेते हुए मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि नालंदा ज्ञान की भूमि है ऐसे में सदस्य को इस तरह का सवाल नहीं उठाना चाहिए. सभापति ने शांत किया मामला  हालांकि मंत्री नीरज कुमार की चुनौती को स्वीकार करते हुए कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि नालंदा जिले के एक ही गांव से आठ अभ्यर्थियों ने दारोगा की परीक्षा पास की है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर वो मंत्री जी को प्रमाण देंगे. हालांकि इस बीच दोनों सदस्यों के बीच हो रही तीखी नोकझोंक पर सदन के सभापति ने दखल दिया और मामले को शांत कराया. पटना से गणेश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता