ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

'मेडिकल टूरिज्म' से मालामाल होगा बिहार, अश्विनी चौबे ने कहा- हर मदद को हम तैयार

PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. अश्विनी चौबे ने कहा कि वो उद्योग जगत को इस मामले में पूरी मदद करने को तैय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. अश्विनी चौबे ने कहा कि वो उद्योग जगत को इस मामले में पूरी मदद करने को तैयार हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में इसको लेकर अपार संभावनाएं हैं और इसे मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जा सकता है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ""आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के तर्ज पर बिहार और झारखंड में मेडीजोन भी विकसित किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी प्रारंभिक स्तर पर बातचीत भी हुई है. अश्विनी चौबे ने कहा कि इस फील्ड से जुड़े हुए उद्योग जगत को वो इस मसले पर बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं जिससे एक बेहतर स्तर पर इसे लागू किया जा सके. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकार है. दोनों सरकारें बिहार को लेकर संवेदनशील है. उद्योग जगत के क्षेत्र में भी कई कार्य किए जा रहे हैं जिससे रोजगार के नए अवसर भी खुल रहे हैं. इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी काम तेजी से हो रहा है. इससे बाहर के लोग भी बिहार में निवेश को लेकर इच्छुक हुए हैं. पटना से राहुल की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता