ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IGIMS में स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी से ही कर ली अवैध वसूली, मंत्री के स्टाफ देते रहे सफाई- पार्किंग कर्मियों ने काटा चालान

PATNA : सूबे में अवैध वसूली का धंधा कितना फल फूल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटना के IGIMS अस्पताल कैंपस में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की गाड़ी से ही अवैध

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सूबे में अवैध वसूली का धंधा कितना फल फूल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटना के IGIMS अस्पताल कैंपस में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की गाड़ी से ही अवैध पार्किंग फीस वसूल ली गई. https://youtu.be/mS4RC3ZSOfg पार्किंग ठेकेदार से मांगा गया जवाब यह मामला सामने आते ही अब अस्पताल प्रशासन ठेकेदार पर कार्रवाई में जुट गया है. 48 घंटे के अंदर पार्किंग ठेकेदार से जवाब मांगा गया है. जिसके बाद अब संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. IGIMS में 20 मिनट तक फ्री पार्किंगऐसा बहुत कम लोग जानते हैं कि IGIMS में 20 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा है. 20 मिनट के बाद चार घंटे के लिए 15 रुपये लेने का प्रवधान है, पर ठेकेदार न तो 20 मिनट फ्री वाले नियम को मानता है और न ही 15 रुपये वाले नियम को. चार घंटे तक के लिए पार्किंग चार्ज भी 25 रुपये वसूल किए जा रहे हैं. क्या था मामला खबर के मुताबिक शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी का भी पार्किंग कर्मियों ने 25 रुपये का चालान काट दिया, गाड़ी में रहे मंत्री के स्टाफ ने सफाई भी दी पर इसका कोई असर पार्किंग कर्मियों पर नहीं पड़ा. जिसके बाद मंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता