ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पटना में सड़क पर उतरी महिला दारोगा अभ्यर्थी, बहाली के नियमों में बदलाव को लेकर प्रोटेस्ट

PATNA: दारोगा बहाली के नियमों में बदलाव की मांग को लेकर राजधानी पटना में महिला दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतर गई हैं. अपनी मांगों को लेकर पटना के कारगिल चौक पर रोड जाम कर महिला अभ्यर्थिय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: दारोगा बहाली के नियमों में बदलाव की मांग को लेकर राजधानी पटना में महिला दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतर गई हैं. अपनी मांगों को लेकर पटना के कारगिल चौक पर रोड जाम कर महिला अभ्यर्थियों ने हंगामा-प्रदर्शन किया है. हंगामा कर रही महिला दारोगा अभ्यर्थियों की मांग है कि दारोगा बहाली में जेनरल और ओबीसी महिला अभ्यर्थी की हाईट 160 सेमी रखी गयी है जिसे घटाकर 155 सेमी की जानी चाहिए. अभ्यर्थियों का कहना है कि महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी रखी गई है. यह राज्य में महिलाओं की औसत लंबाई को देखते हुए ज्यादा है. पड़ोसी राज्यों में महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी रखी जाती है. केंद्रीय स्तर पर 157 सेमी रहती है. इन सबको ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार को दारोगा बहाली के लिए महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी ही रखी जानी चाहिए. अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की है कि बहाली में राज्य के मूल निवासियों को ही शामिल किया जाए. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता