ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अभी और सताएगी गर्मी, मॉनसून के कमजोर होने से बारिश के आसार नहीं

PATNA : शनिवार को बिहार में मानसून की एंट्री के बाद हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी थी लेकिन अब मानसून को लेकर एक बुरी खबर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक के बिह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : शनिवार को बिहार में मानसून की एंट्री के बाद हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी थी लेकिन अब मानसून को लेकर एक बुरी खबर है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक के बिहार में दक्षिणी पश्चिमी मानसून कमजोर पड़ गया है। बिहार में मानसून की एंट्री के बावजूद पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है राज्य के कुछेक इलाकों को छोड़ दें तो ज्यादातर जगहों पर आसमान में बादल तो है लेकिन बारिश गायब है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में साउथ वेस्ट मानसून कमजोर पड़ता दिख रहा है, लिहाजा आसमान में बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे तक बारिश की उम्मीद नहीं है हालांकि आसमान में बादल जरूर दिखेंगे। मानसून को लेकर आया मौसम विभाग का यह अपडेट बेहद निराशाजनक है। बिहार में मानसून पहले ही देर से पहुंचा है और अब उसके कमजोर पड़ने की खबर आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता