ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया समेत 6 के खिलाफ चार्जशीट, कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने का मामला

BARH : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन सभी पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BARH : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन सभी पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। https://youtu.be/vd_nbnPd9n8 कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में पुलिस ने वायरल ऑडियो के आधार पर केस दर्ज किया था और उसके बाद जांच आगे बढ़ी थी। पुलिस ने वायरल ऑडियो क्लिप की जांच एफएसएल में कराई थी। जिसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। इसी मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने जांच की शुरुआत की थी। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान ही अनंत सिंह के गांव लदमा स्थित उनके पुश्तैनी घर में छापेमारी की गई थी जहां से एके-47 बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि ऑडियो क्लिप के आधार पर अनंत सिंह के खिलाफ भी उसके पास पुख्ता सबूत है।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता