ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

कैमूर में 7.5 लाख रुपये की लूट, रिलायंस पेट्रोल पंप के स्टाफ को अपराधियों ने बनाया निशाना

KAIMUR : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर से जहां अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के स्टाफ को अपना निशाना बनाया है. अपराधी साढ़े 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पूरी वारदात जिले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
KAIMUR : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर से जहां अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के स्टाफ को अपना निशाना बनाया है. अपराधी साढ़े 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पूरी वारदात जिले के कुदरा थाना इलाके के खुरमाबाद नदी पुल के पास की है. जहां दो बाइक पर सवार हथियारबंद पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित स्टाफ ने बताया कि रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके के पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से जा रहा था तभी बाइक से हथियारबंद पांच अपराधी पीछा करते हुए आये. उसके बाद अपराधियों ने कनपटी पर बंदूक भिड़ाकर उससे पैसे लूट लिए. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप का स्टाफ पैसा लेकर भभुआ आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रहा था. इस वारदात से पुलिस सकते में हैं. घटना की खबर मिलते ही मोहनिया डीएसपी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अपराधियों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता