ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जेपी सेनानियों को मिलने वाली सुविधाएं बढ़ेंगी, डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने की समीक्षा

PATNA : बिहार सरकार जेपी सेनानियों को दी जाने वाली सुविधाओं में और इजाफा करेगी। जेपी सम्मान योजना सलाहकार परिषद की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जेपी सेनानियों की सुविधाओं में और

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार सरकार जेपी सेनानियों को दी जाने वाली सुविधाओं में और इजाफा करेगी। जेपी सम्मान योजना सलाहकार परिषद की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जेपी सेनानियों की सुविधाओं में और वृद्धि करने का फैसला किया है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि जेपी सेनानियों को मिलने वाले मुफ्त चिकित्सा सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। राज्य में फिलहाल 2717 जेपी सेनानियों को सम्मान पेंशन दिया जा रहा है। आपातकाल के दौरान 6 महीने से अधिक जेल में रहने वाले कुल 963 जेपी सेनानियों को 10 हजार रुपये और 6 महीने से कम दिनों तक जेल में बंद रहने वाले 1754 जेपी सेनानियों को 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से जेपी सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित सेनानियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और बुडको की बसों में राज्य के अंदर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है जबकि राज्य सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता