PATNA: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज भले ही 5 सितंबर से देशभर में जियो गीगा फाइबर की सेवा शुरू करने का एलान कर दिया हो, पटना के लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी के सूत्रों के मुताबिक पटना में जियो फाइबर का नेटवर्क स्थापित होने से पहले ही ध्वस्त हो गया है. इसे फिर से स्थापति करने में लंबा समय लग सकता है.
क्यों नहीं मिलेगी जियो गीगा फाइबर की सेवा
दरअसल जियो गीगा फाइबर सेवा शुरू करने के लिए कंपनी ने पूरे पटना में पोल लगाये थे. लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी. नगर निगम की मंजूरी के बगैर ही पूरे पटना में जियो ने अपने पोल लगा दिये. इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर अनुपम सुमन तक पहुंची. नगर आयुक्त ने अवैध रूप से लगाये गये सभी पोल को हटाने का निर्देश जारी कर दिया. नगर निगम ने पटना में जियो के 5 हजार से ज्यादा पोल को काट कर हटा दिया है. ऐसे में जियो का पूरा नेटवर्क शुरू होने से पहले ही ध्वस्त हो गया. कंपनी के अधिकारी ये नहीं बता पा रहे हैं कि पटना में जियो गीगा फाइबर की शुरूआत कब से हो पायेगी.
क्या है जियो गीगा फाइबर
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सलाना बैठक में आज मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर से जियो गीगा फाइबर की सेवा शुरू करने का एलान किया है. मुकेश अंबानी के मुताबिक़ जियो गीगा फाइबर के जरिये सस्ते दर पर लोगों के घऱ तक इंटरनेट, फिक्स्ड फोन और टीवी की सुविधा पहुंचायी जायेंगी. इसके प्लान की दर 700 रुपए से शुरू होगी, जिसमें 100 एमबी प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. वहीं अधिकतम प्लान 10,000 रुपए प्रतिमाह का होगा जिसमें इंटरनेट स्पीड 1 जीबी प्रति सेकंड मिलेगी.
पटना में नहीं मिल पायेगी जियो गीगा फाइबर की सुविधा, अभी करना होगा लंबा इंतजार
PATNA: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज भले ही 5 सितंबर से देशभर में जियो गीगा फाइबर की सेवा शुरू करने का एलान कर दिया हो, पटना के लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना प

