ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

किंग महेंद्र की बहू ने दिया पप्पू को करारा जवाब, औरत का चरित्रहनन करने वाला मानसिक बीमार बताया

PATNA : जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के घर में चल रहे पारिवारिक झगड़े को लेकर बहू कंचना राय अब सामने आ गईं हैं. कुछ दिनों से लगातार किंग महेंद्र की फैमिली पर निशाना साध रहे जाप

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के घर में चल रहे पारिवारिक झगड़े को लेकर बहू कंचना राय अब सामने आ गईं हैं. कुछ दिनों से लगातार किंग महेंद्र की फैमिली पर निशाना साध रहे जाप अध्यक्ष पप्‍पू यादव को बहू कंचना राय ने मुहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पप्‍पू यादव जैसा गंदा कर्म कर रहे हैं, उन्‍हें भगवान भी नहीं माफ करेगा. किंग महेंद्र के बेटे स्‍मृतिशेष देवेंद्र राय की पत्नी कंचना राय ने कहा कि पप्‍पू यादव ने जिस तरीके से परिवार समेत मेरे चारित्रिक हनन की कोशिश की है, मैं बहुत परेशान हो गई हूं. पप्‍पू यादव जिस तरीके से बोलते हैं, वह उनकी मानसिक विकृति और दिवालियापन को ही दर्शाता है. बता दें कि पिछले दिनों पप्‍पू यादव ने पटना में प्रेस वार्ता के दौरान किंग महेंद्र की चर्चा करते हुए कंचना राय को भी घसीट लिया था. उसी का जवाब देते हुए कंचना राय ने कहा कि पप्‍पू यादव ने गंदा बयान देते समय यह भी नहीं सोचा कि वह किसी महिला के बारे में क्‍या बोल रहे हैं. एक महिला के बारे में बोलने से पहले उनको सोचना चाहिए था. सारे आरोप अनर्गल व झूठे हैं. उन्होनें स्पष्ट किया कि वह अपने बच्‍चों के साथ ससुराल में ही मुंबई में रहतीं हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता