ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

डीएम साहब आगे-आगे भागे...पीछे दौड़ते रहे दूसरे अधिकारी

JAHANABAD : अपराधियों के पीछे भागती पुलिस को तो आपने खूब देखा होगा लेकिन जहानाबाद में डीएम साहब आज आगे आगे भागे तो अधिकारी उनके पीछे पीछे दौड़ते नजर आए.जी हां, मौका जहानाबाद जिले के स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAHANABAD : अपराधियों के पीछे भागती पुलिस को तो आपने खूब देखा होगा लेकिन जहानाबाद में डीएम साहब आज आगे आगे भागे तो अधिकारी उनके पीछे पीछे दौड़ते नजर आए.जी हां, मौका जहानाबाद जिले के स्थापना दिवस समारोह का था. जहां स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जहानाबाद डीएम नविन कुमार ने खुद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दौड़ भी लगाई. जहानाबाद जिले की 1 अगस्त 1986 को स्थापना हुई थी. 33वें जिला स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पूर्व संध्या पर आज कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया. जिसमें छात्र, छात्राओं, कलाकारों और डीएम समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया. शहर के अब्दुल नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल विवाह, शराब बंदी और सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्य योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. जहानाबाद के गांधी मैदान में खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया. एसपी के साथ हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने के साथ-साथ जिलाधिकारी ने भी दौड़ लगाई. जहानाबाद से अजित की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता