ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

IRCTC घोटाला : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई, जांच एजेंसियां आरोपियों के खिलाफ नए सबूत देगी

NEW DELHI : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज आईआरसीटीसी घोटाला मामले की सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि कोर्ट के सामने जांच एजेंसी आरोपियों के खिलाफ कुछ नए दस्तावेज रख सकती हैं। पिछ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NEW DELHI : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज आईआरसीटीसी घोटाला मामले की सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि कोर्ट के सामने जांच एजेंसी आरोपियों के खिलाफ कुछ नए दस्तावेज रख सकती हैं। पिछली सुनवाई में सीबीआई की तरफ से इस मामले के आरोपी लालू यादव राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पक्ष रखा गया था। तेजस्वी यादव की तरफ से कोर्ट में एक बार लगाया गया था कि उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों की तरफ से अलग-अलग मामला चलाया जाए। लेकिन राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी यादव की इस मांग को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 19 जनवरी 2020 तक के लिए इस मामले में राहत दे रखी है। लालू और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रहा है जबकि आईआरसीटीसी घोटाला आवंटन मामले की जांच सीबीआई के जिम्मे है। इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है ईडी की चार्जशीट में लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री प्रेमचंद गुप्ता उनकी पत्नी सरला गुप्ता और तत्कालीन एमडी बीके अग्रवाल के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता