ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

अमेरिकी राष्ट्रपति की बगल में बैठकर PM मोदी ने निकाली पाकिस्तान की मुहिम की हवा, ट्रंप भी बोले-कश्मीर मामले में मध्यस्थता नहीं करूंगा

PATNA: फ्रांस में आज अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की सारी मुहिम की हवा निकाल दी. नरेंद्र मोदी ने साफ साफ कह दिया कि कश्मीर मसले पर किसी दूसरे देश

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: फ्रांस में आज अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की सारी मुहिम की हवा निकाल दी. नरेंद्र मोदी ने साफ साफ कह दिया कि कश्मीर मसले पर किसी दूसरे देश को बीच में आने का हक नहीं है. मोदी और ट्रंप की साझा प्रेस कांफ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने से साफ इंकार कर दिया. वहीं ट्रंप की मौदजूगी में नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सारे मामले द्विपक्षीय हैं इसमें किसी और देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है. ट्रंप के बगल में बैठकर मोदी की दो टूक फ्रांस में अभी G-7 देशों की बैठक चल रही है. भारत इसका सदस्य नहीं है लेकिन फ्रांस के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी लंबी बातचीत हुई और फिर दोनों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की. डोनल्ड ट्रंप की बगल में बैठकर नरेंद्र मोदी ने साफ साफ कह दिया. नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सारे मामले द्विपक्षीय है. इसलिए वे दुनिया के किसी दूसरे देश को बीच में आने का कष्ट नहीं देंगे. साफ था कि मोदी ने पाकिस्तान की सारी कोशिशों की हवा निकाल दी. पाकिस्तान ने पिछले 20 दिनों से रूदाली बन कर दुनिया के हर देश के सामने मध्यस्थता की गुहार लगायी. लेकिन मोदी ने हवा निकाल दी. ट्रंप ने भी मार ली यू टर्न मोदी से मुलाकात के बाद डोनल्ड ट्रंप ने भी यू टर्न मार लिया. ये वही डोनल्ड ट्रंप हैं जिन्होंने एक महीने पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने को कहा था. आज ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मिलकर इस मामले को सुलझा लेंगे. ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री से उनकी बात हुई है और दोनों आपस में मामला सुलझा लेंगे.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता