ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आंकड़े दिल दहलाते हैं, 6 महीने में 24 हजार बच्चों के साथ बलात्कार !

DESK: 16 दिसंबर, 2012 यही वो तारीख है जिस दिन दिल्ली शर्मसार हुआ, देश शर्मसार हुआ, समाज शर्मसार हुआ. दिल्ली के मुनीरका में 6 लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा से गैंगरेप किया.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: 16 दिसंबर, 2012 यही वो तारीख है जिस दिन दिल्ली शर्मसार हुआ, देश शर्मसार हुआ, समाज शर्मसार हुआ. दिल्ली के मुनीरका में 6 लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा से गैंगरेप किया. इसके बाद देश में उबाल आ गया. लोग कैंडिल लेकर घर से निकल पड़े. हर किसी ने निर्भया की जिंदगी के लिए दुआएं मांगी लेकिन निर्भया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. साल 2019 में हैं हम, क्या बदल गया ? आपको जानकार ताज्जुब होगा या यूं कहें शर्म से जमीन में आप गड़ जाएंगे कि पिछले 6 महीने में 24 हजार बच्चों के साथ बलात्कार हुआ है और मात्र 911 मामलों पर फैसला आया है. https://www.youtube.com/watch?v=U-WCAdRJmJQ&feature=youtu.be खबर की माने तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, अनिरुद्ध बोस और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि इस साल एक जनवरी से 30 जून के बीच देशभर में बच्चों के बलात्कार के मामले में 24,212 FIR दर्ज हुई है. इनमें से 11,981 मामलों की जांच की जा रही है और 12,231 मामलों में चार्जशीट दायर की गई है और चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक मात्र 6449 मामलों में सुनवाई शुरू हो पाई है. आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने देश में बच्चों के साथ बढ़ते बलात्कार के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस बारे में दिशानिर्देश तैयार करने का निर्णय लिया है. CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि इस साल अब तक दर्ज 24 हज़ार से अधिक मामलों में से सिर्फ 6,449 मामलों में सुनवाई शुरू हुई है.
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता