ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, अदा की गई नमाज

DESK: पूरे बिहार में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुसलमानों का ये पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है. इस्लाम को मानने वाले आज के दिन पैग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पूरे बिहार में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुसलमानों का ये पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है. इस्लाम को मानने वाले आज के दिन पैगम्बर इब्राहिम के उस कुर्बानी को याद करते हैं जिसमें उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी दी थी. जिसके बाद से इस त्योहार की शुरुआत हुई. बकरीद के मौके पर मुसलमान ईद की नमाज अदा करते हैं, कुर्बानी देते हैं. बकरीद के त्योहार को लेकर पटना समेत बिहार के सभी जिलों में खास रौनक देखने को मिल रही है. इस मौके पर बाजारें गुलजार हैं. बकरीद के मद्देनजर राजधानी पटना में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईद-उल-अजहा के मौके पर सूबे के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है.सीएम ने कहा कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिए जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है. सीएम नीतीश कुमार ने इस त्योहार को मेल जोल,आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा और मेल जोल के साथ मिलकर मनाने से बढ़ता है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता