ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आज मिलेगा टीम इंडिया को फाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में बड़ा मुकाबला

DESK : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को आज टिकट लेना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम को इसके लिए आज न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराना होगा। दोनों टीमों के ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को आज टिकट लेना होगा। भारतीय क्रिकेट टीम को इसके लिए आज न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराना होगा। दोनों टीमों के बीच आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच आज मैनचेस्टर के मैदान पर होना है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वेदर अलर्ट के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को मैनचेस्टर में बारिश की संभावना जताई गई है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब तक भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। भारतीय टीम अब तक केवल एक लीग मैच में ही हारी है। लीग मुकाबलों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त दी थी। पहले सेमीफाइनल मैच के लिए टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही है जबकि न्यूजीलैंड की टीम पिछले क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर हारी थी। सबकी नजरें आज होने वाले इस महा मुकाबले पर टिकी हुई है।
रिपोर्टिंग
5

रिपोर्टर

5

FirstBihar संवाददाता