ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, सड़क-रेल, हवाई यात्रा प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

MUMBAI: लगातार हो रही बारिश के कारण मायानगरी मुंबई बेहाल है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से मुंबई की सड़कें सम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUMBAI: लगातार हो रही बारिश के कारण मायानगरी मुंबई बेहाल है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश से मुंबई की सड़कें समंदर बन गई हैं. बारिश की वजह से सड़क, रेल के साथ हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है. कई इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है. मुंबई के कुछ इलाकों में घुटने भर पानी लग गया है. कई जगहों पर सब-वे से निकलने की व्यवस्था है, जहां लोग बीच में फंस जा रहे हैं. मुंबई की सड़कों पर बचाव कार्य के लिए इंडियन नेवी भी उतर गई है. बारिश के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के बाहर भी घुटनों तक पानी भर गया है. मुंबई एयरपोर्ट के पास मीठी नदी में पानी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. ये नदी एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब है. पानी के बढ़ते स्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई से 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, वहीं 280 उड़ानों में देरी हुई. बुधवार रात 11.30 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर 24 विमान फंसे रहे. मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए तेज बारिश का रेल अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता