ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट, एक बार फिर बंद हो सकते हैं स्कूल

PATNA : बिहार में कमजोर पड़ चुके मानसून ने एक बार फिर से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पटना और गया सहित कई जिलों में एक बार फिर से सीट वेब का अलर्ट जारी किया है। म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में कमजोर पड़ चुके मानसून ने एक बार फिर से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पटना और गया सहित कई जिलों में एक बार फिर से सीट वेब का अलर्ट जारी किया है। मानसून की एंट्री के साथ 35 डिग्री के आसपास पहुंच चुका राजधानी पटना का पारा मंगलवार को एक बार फिर से 41 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट में बताया गया है कि अगले 24 घंटे तक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए मुजफ्फरपुर में गर्मी की छुट्टियां एक बार फिर से बढ़ा दी गई हैं, जबकि राजधानी पटना में स्कूलों की छुट्टी का समय कम किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि अगले 2 से 3 दिनों में अगर पटना में पारा नीचे नहीं गया तो एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टी को लेकर पटना डीएम की तरफ से आदेश जारी किया जा सकता है। हालांकि भीषण गर्मी के कारण छुट्टियां इतनी लंबी हो चुकी हैं कि स्कूलों पर सिलेबस को लेकर दबाव बढ़ गया है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता