ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

RJD के MLC ने बिछाया जाल, घूस लेते GST के सहायक आयुक्त गिरफ्तार

PATNA : पटना में GST के असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात चंदन पांडेय आज राजद के विधान पार्षद सुबोध राय के जाल में फंस गये. चंदन पांडेय लगातार घूस की डिमांड कर रहे थे. सुबोध राय ने आज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पटना में GST के असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात चंदन पांडेय आज राजद के विधान पार्षद सुबोध राय के जाल में फंस गये. चंदन पांडेय लगातार घूस की डिमांड कर रहे थे. सुबोध राय ने आज उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कराया. CBI ने GST असिस्टेंट कमिश्नर को ढाई लाख रूपये के साथ धर दबोचा. MLC ने की सेटिंग राजद के विधान पार्षद सुबोध राय पेशे से कारोबारी हैं. GST के सहायक आयुक्त चंदन प्रकाश पांडेय ने उन पर टैक्स देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया और फिर इसे ठीक करने के लिए घूस की मांग की. सुबोध राय ने इसकी खबर पटना स्थित CBI के अधिकारियों को दी. CBI अधिकारियों ने घूसखोर सहायक कमिश्नर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए पूरी तैयारी की. उन्हें घूस देने के लिए MLC सुबोध राय को खास नोट दिये गये. उन्हीं नोटों को लेकर विधान पार्षद खुद ही घूस देने चंदन प्रकाश पांडेय के दफ्तर पहुंच गये. जैसे ही घूस के रूपये चंदन पांडेय की जेब में गये, घात लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने धावा बोल दिया. असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिये गये. सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ लेकर गयी है. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. चंदन पांडेय से पूछताछ में बिहार में टैक्स चोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. सीबीआई को आशंका है कि जीएसटी अधिकारियों ने घालमेल कर सरकार को अरबों रूपये का चूना लगाया है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता