ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

गिरिराज के सामने छलका पाकिस्तानी हिंदुओं का दर्द, पाकिस्तान की बेरहमी बयां कर विस्थापित हिंदुओं की नम हुई आंखें

DELHI: पाकिस्तान में प्रताड़ना झेलने के बाद भारत लौटे हिंदुओं का दर्द जानने के लिए पहली बार कोई नेता दिल्ली के मजलिस पार्क पहुंचा. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मजलिस पार्क पहुंचकर पाकिस्त

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DELHI: पाकिस्तान में प्रताड़ना झेलने के बाद भारत लौटे हिंदुओं का दर्द जानने के लिए पहली बार कोई नेता दिल्ली के मजलिस पार्क पहुंचा. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह मजलिस पार्क पहुंचकर पाकिस्तान से भारत लौटे हिंदुओं का हालचाल जाना. गिरिराज सिंह के सामने पाकिस्तानी हिंदुओं का दर्द छलक पड़ा. पाकिस्तान की बर्बरता बयां करते हुए विस्थापित हिंदुओं की आंखें गिरिराज सिंह के सामने नम हो गई. गिरिराज सिंह से मदद की आस लगाये बैठे विस्थापित हिंदुओं को उनसे हरसंभव मदद का आश्वासन भी मिला, जिसके बाद विस्थापित हिंदुओं ने राहत की सांस ली. मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ""सेवा सप्ताह"" कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान से भारत लौटे विस्थापित हिंदुओं की हरसंभव मदद की जाएगी, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पटरी पर आ जाए. गिरिराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दू और सिख लड़कियों को जिस तरह से अगवा कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, उसको देखते हुए पाकिस्तान से आए हिन्दू परिवारों को ये जरूर सुकून है कि भले ही उनके जीवन में सुविधाओं का अभाव है, लेकिन परिवार तो सुरक्षित है. विस्थापित हिंदुओं से मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने उनके लिए कई घोषणाएं भी की जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा. इन 120 परिवारों के घरों में सोलर पैनल के जरिये बिजली की सुविधा दी जायेगी इसके साथ ही सभी घरों में एक-एक सिलाई मशीन दी जायेगी. ये PM के जन्मदिवस पर विस्थापित हिन्दुओं के लिये बड़ी सौगात है. आपको बता दें कि पाकिस्तान से आए 120 हिन्दू परिवार दिल्ली के मुबारका चौक के पास एक बस्ती में रहते है. वे यहां पिछले 6 सालों से रह रहे हैं. इस बस्ती में न तो बिजली है, न पानी की व्यवस्था है, न युवाओं के लिये रोजगार है और न ही बच्चों को पढ़ने की व्यवस्था. सुविधाओं के अभाव के बाद भी ये परिवार भारत में चैन की सांस लेते हुए तसल्ली से अपनी जिंदगी जी रहा है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता