ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नये ट्रैफिक रूल्स पर नितिन गडकरी का बयान- चालान में बदलाव कर सकती है राज्य सरकार, राजस्व बढ़ाना सरकार का मकसद नहीं

DELHI: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नये ट्रैफिक चालान नियमों पर कहा है कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नया नियम लागू किया गया है. नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नये ट्रैफिक चालान नियमों पर कहा है कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नया नियम लागू किया गया है. नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने नया नियम नहीं लागू किया है, बल्कि सरकार का मकसद लोगों की सेफ्टी है. गडकरी ने कहा कि चालान से जुड़े राजस्व पर राज्य का हक है और फाइन से जमा धन राशि राज्य सरकारों को ही मिलेगी. फाइन का मकसद लोगों को जागरूक करना और सड़क परिवहन को सुरक्षित बनाना है. गडकरी ने ये भी कहा कि अगर राज्य सरकार चाहे तो वह चालान में बदलाव कर सकती है. गडकरी ने कहा कि, 'भारत में हर साल सड़क दुर्घटना में 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों की मौत होती है. उसमें से 65% लोगों की उम्र 18 से 35 साल के बीच होती है. हर साल 2 से 3 लाख लोग सड़क दुर्घटना के कारण हैंडिकैप हो रहे हैं, हम युवाओं के जान की कीमत समझते हैं और उनके जीवन को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं'.  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता