ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

अभी-अभी : मोतिहारी में पड़ोसी ने चार बच्चों को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने रही है मोतिहारी से जहां एक सिरफिरे पड़ोसी ने एक साथ चार मासूम बच्चों पर चाकू से हमला बोल दिया है. पड़ोसी ने चार बच्चों को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने रही है मोतिहारी से जहां एक सिरफिरे पड़ोसी ने एक साथ चार मासूम बच्चों पर चाकू से हमला बोल दिया है. पड़ोसी ने चार बच्चों को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया है. एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां हथियाही चक्रधर गांव में एक पड़ोसी ने इंसानियत की सारी हदे पार करते हुए चार बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया. उसने एक एक कर चारों बच्चों को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पोखर में नहाने और खेलने के दौरान बच्चों के साथ हुई मारपीट को लेकर यह घटना हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. उसे मोतिहारी सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपी पड़ोसी की तालाश की जा रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता